logo

सहकर्मी के घर जाकर रेलकर्मी ने लगाई फांसी, मौत 

railwaydeath.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
धनबाद थाना क्षेत्र के कृष्णपुरी स्थित प्रमोद सिंह के घर में किराएदार के तौर पर रह रही रेलकर्मी और हॉकी खिलाड़ी कांति प्रधान के घर में उसके सहकर्मी विपिन कुमार (27) ने फांसी लगा ली। घटना के बाद सनसनी फैल गयी। जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। 

जानकारी के अनुसार ग्रुप डी रेलकर्मी विपिन बिहार के समस्तीपुर जिले के चकसिमा गुड़गांवा का रहने वाला था। पुलिस ने उसके परिजनों के सूचना दे दी है। इस संबंध में कांति प्रधान ने धनबाद थाने में लिखित आवेदन देकर कहा है कि विपिन उसके साथ ही एसएसटी विभाग में काम करता था। दोनों अच्छे दोस्त थे और विपिन अक्सर उसके घर आया करता था। शुक्रवार को भी विपिन उसके घर आया था। कांति उस समय कपड़े धो रही थी तभी उसे कमरे से जोर की अवाज आई। जिसके बाद उसने जा कर देखा तो विपिन फांसी पर झूल रहा था। बाद में किसी तरह आसपास के लोगों और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज जमशेदपुर न्यूज धनबाद न्यूज मौत Jharkhand News Jharkhand Latest News Jamshedpur News Dhanbad News Death Suicide