logo

छठ पूजा के लिए चर्लापल्ली–बरौनी और टाटा-छपरा विशेष ट्रेन

छठ पूजा के लिए चर्लापल्ली–बरौनी और टाटा-छपरा विशेष ट्रेन

द फॉलोअप, जामताड़ाः 
Special Train News: छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेल प्रशासन ने चर्लापल्ली और बरौनी जंक्शन के बीच पूजा विशेष गाड़ियों (ट्रेन ऑन डिमांड) की एक जोड़ी चलाएगा। ये गाड़ियां प्रत्येक दिशा में एक-एक फेरा लगाएंगी। 07561 चर्लापल्ली–बरौनी जंक्शन पूजा विशेष गाड़ी की यात्रा 13.11.2026 (शुक्रवार) को चर्लापल्ली से 14:00 बजे प्रारंभ होगी। यह गाड़ी यात्रा के तीसरे दिन, 15.11.2026 (रविवार) को 02:15 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। 07562 बरौनी जंक्शन–चर्लापल्ली पूजा विशेष गाड़ी की यात्रा 15.11.2026 (रविवार) को बरौनी जंक्शन से 03:00 बजे प्रारंभ होगी। यह गाड़ी अगले दिन, 16.11.2026 (सोमवार) को 19:00 बजे चर्लापल्ली पहुंचेगी।


 

टाटानगर–छपरा पूजा विशेष ट्रेन
टाटानगर और छपरा जंक्शन के बीच एक जोड़ी पूजा विशेष ट्रेन चलेगी। यह दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएंगी।
08185 टाटानगर–छपरा जंक्शन पूजा विशेष गाड़ी की यात्रा 12 नवंबर (गुरुवार) और 17 नवंबर (मंगलवार) को टाटानगर से 18:10 बजे प्रारंभ होगी। यह गाड़ी अगले दिन 10:30 बजे छपरा जंक्शन पहुँचेगी। 08186 छपरा जंक्शन–टाटानगर पूजा विशेष गाड़ी की यात्रा 13 नवंबर (शुक्रवार) और 18 नवंबर (बुधवार) को छपरा जंक्शन से 12:40 बजे प्रारंभ होगी। यह गाड़ी अगले दिन 04:00 बजे टाटानगर पहुंचेगी। आसनसोल मंडल में दोनों गाड़ियों का ठहराव चित्तरंजन, मधुपुर जंक्शन और जसीडीह जंक्शन स्टेशनों पर होगा।


 

Tags - Chhath Puja Train Tata-Chhapra Charlapalli-Barauni Railway