रांची:
दो साल कोरोना संकट झेलने के बाद इस राजधानी रांची (Ranchi Weather News) समेत झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में धूमधाम से दुर्गा पूजा (Durga Puja 2022) का आयोजन हो रहा है। लेकिन, मौसम विभाग (Weather Department) की चेतावनी ने दुर्गा पूजा का आयोजन करने वालों और श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार महासप्तमी से महादशमी के दिन राज्य में बारिश होने के आसार बन रहे है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 2 अक्तूबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश होगी। लेकिन तीन-चार अक्तूबर (महाअष्टमी-महानवमी) को रांची व अन्य जगहों पर दिनभर बारिश होने का पूर्वानुमान है। महाअष्टमी के दिन 3 अक्टूबर को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा, 'देश से मानसून के जाने का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में झारखंड में भी बारिश होती है। शनिवार यानि आज बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनकर तैयार होगा। इसका अगले 24 घंटों के बाद प्रभाव शुरू हो जाएगा।' इसके उत्तर पूर्व दिशा में बढ़ने के कारण पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से सटे संताल परगना समेत राज्य के पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में हुई बारिश
राज्य के पश्चिम बंगाल और ओडिशा के पास राज्य के हर हिस्से में अच्छी बारिश होगी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान हजारीबाग के हेंदेगीर में सबसे अधिक 82.2 मिमी बारिश हुई। जबकि खूंटी में 35.0, बोकारो में 23.6, कोडरमा में 22.4, सरायकेला-खरसावां में 20.0, रामगढ़ में 14.4. जमशेदपुर में14.0, लोहरदगा में13.5 मिमी बारिश हुई। अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।