द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक से बदल रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। इसके तहत अगले एक से तीन घंटे में झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात भी हो सकती है। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानामुमान पदाधिकारी की ओर से जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी के अनुसार रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम जिला के कुछ भागों में बारिश होने के साथ वज्रपात की भी प्रबल संभावना है। इसके अलावा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

किसान मौसम सामान्य होने का करें इंतजार
मौसम के बदलते मिजाज को लेकर विभाग ने इन जिलों के लोगों से कहा है कि वे सतर्क और सावधान रहें। बारिश को देखते हुए सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे और और बिजली के खंभों से दूर रहने की नसीहत भी मौसम विभाग ने दी है। वहीं, किसानों से कहा गया है मौसम समान्य होने की प्रतिक्षा करें, अपने खेतों में न जाएं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N