रांची:
राजधानी में सोमवार अहले सुबह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। आउटर रिंग रोड में राजस्थान के एक ट्रक ड्राइवर को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। इसमें ट्रक ड्राइवर घायल हो गया। आनन-फानन में उसे रिम्स में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल ट्रक ड्राइवर का नाम राजू सिंह है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।

पेट में लगी गोली
मिली जानकारी के अनुसार राजू सिंह राजस्थान से एक कंटेनर का माल लोड कर तुपुदाना के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में पहुंचाने आया था। माल अनलोड करने के बाद वह तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रिंग रोड के पास एक ढाबे में खाना खाने के लिए रूका। जहां खाने के बाद वह सो गया। राजू के साथ कंटेनर के दो और खलासी भी थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधी सड़क के किनारे खड़े कंटेनर के पास पहुंचे और हथियार के बल पर राजू के साथ लूटपाट करने लगे। लूटपाट का विरोध करने पर एक अपराधी ने राजू को गोली मार दी। गोली मारने के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गए।

अपराधियों के तलाशी में लगी पुलिस
राजू के साथी उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसे बाद पेट्रोलिंग कर रही पुलिस को मामले की जानकारी दी। पेट्रोलिंग वाहन के मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत राजू सिंह को आनन-फानन में इलाज के लिए रिम्स पहुंचाया। बताया जा रहा है कि राजू के पेट में गोली लगी है। रिम्स के डॉक्टर उसका ऑपरेशन कर रहे हैं। हालांकि राजू की स्थिति अभी कभी काफी गंभीर बनी हुई है। इस मामले को लेकर पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी में लग गई है।