रांची:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम (Alamgir Alam) पाकुड़ के लिए रवाना (leave for pakur) हो गये हैं। दोनों नेता यहां आयोजित होने वाले भारत जोड़ो पदयात्रा में भाग लेंगे (will participate in Bharat Jodo Padyatra )। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा (Rakesh Sinha) ने दी है।

सिद्धू-कान्हू पार्क तक 11 KM भारत जोड़ो यात्रा में करेंगे शिरकत
राकेश सिन्हा ने उनके कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि राजेश ठाकुर एवं आलमगीर आलम आज सुबह 8:30 में पाकुड़ पहुंच गए है। वहां उनका ढोल-बाजे के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद 10:30 बजे वो पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित उधवा प्रखंड के ग्राम चांचकी से सिद्धू-कान्हू पार्क तक 11 KM भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के पदयात्रा में भाग लेंगे तथा रात में पाकुड़ परिसदन में आराम करेंगे।

14 नवंबर को दुमका के लिए करेंगे प्रस्थान
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों नेता 13 नवंबर यानि रविवार को 09:30 बजे पाकुड़ से हेबगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। कांग्रेस नेता 10:30 बजे साहेबगंज जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित ग्राम इंग्लिश से उधवा हाई स्कूल मैदान तक आयोजित 4 KM भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में भाग लेकर रात्रि में विश्राम साहेबगंज परिसदन में करेंगे। 14 नवंबर सोमवार को 10 बजे साहेबगंज से दुमका के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 11बजे दुमका जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित महरो से दुमका तक 12 KM आयोजित भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे।