logo

हजारीबाग : पूर्व विधायक ममता देवी से जेल में मिले राजेश ठाकुर और आलमगीर आलम

congress91.jpg

हजारीबाग:
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम (Alamgir Alam) ने आज पूर्व विधायक ममता देवी (Former MLA Mamta Devi) से हजारीबाग कारागार में जाकर मुलाकात किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने ममता देवी को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि आप आंदोलन की उपज है। आपके साथ कांग्रेस पार्टी का पूरा संगठन आपकी आवाज बनकर लड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने यह आश्वास्त भी दिया है कि निचली अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती दी जायेगी। हमें न्यायपालिक पर पूर्ण विश्वास है और आपको न्याय मिलेगा। वहीं कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस के पूरे विधायक आपके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ा है। आपके हर सुख-दुख में सहभागी है। इस मौके पर  विधायक उमाशंकर अकेला, अम्बा प्रसाद एवं हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव भी मौजूद थे।