logo

भारत जोड़ो यात्रा  : अंतिम चरण में झारखंड से शामिल होंगे राजेश ठाकुर समेत ये सभी कांग्रेसी नेता

rajesh_thakur2.jpg

रांचीः 
भारत जोड़ो यात्रा अब अपने अंतिम चरण में है। 30 जनवरी 2023 को यह यात्रा संपन्न हो जाएगी। इस यात्रा अंतिम चरण में झारखंड कांग्रसे के भी नेता शामिल होने वाले हैं। उनमें से झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता व ग्रमीम विकास मंत्री आलमगीर आलम कल रवाना होने वाले हैं। भारत  जोड़ो  यात्रा  कार्यक्रम के झारखंड संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार के  मंत्री मिथिलेश ठाकुर  शामिल होने वाले हैं। राजेश  ठाकुर ने बताया कि 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और 2 संघ शासित प्रदेशों से गुजरते हुए 3,970 किलोमीटर की दूरी तय करके 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में सम्पन्न होगी। इस यात्रा को करोड़ों लोगों का समर्थन मिला और इस यात्रा ने राहुल गांधी के प्रेम और एकता के संदेश को देश में जन-जन तक पहुंचाया है। समाज के सभी वर्गों के अभूतपूर्व सहयोग और जन सामान्य की हार्दिक सहभागिता ने इसे एक ऐतिहासिक यात्रा का रूप दिया और भारतीय राजनीति के परिदृश्य को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है।

यह भी पढ़ेः- हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी को लेकर कांग्रेस की बैठक, दिखाई एकजुटता

 


हर मुख्यालय में ध्वाजारोहण का कार्यक्रम 
इस यात्रा के समापन के अवसर पर राहुल गांधी 30 जनवरी, 2023 को सुबह 10 बजे श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसकी जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश के अनुसार सभी प्रदेश कांग्रेस समितियां, जिला कांग्रेस समितियां और ब्लॉक कांग्रेस समितियां भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्निहित संदेश के तहत 30 जनवरी को इसी समय पर अपने-अपने पार्टी कार्यालयों या महत्वपूर्ण स्थलों पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित करेंगे। झारखंड  प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी मुख्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा झंडोत्तोलन करेंगी l