logo

रजरप्पा मंदिर को पर्यटन सेंटर के रूप में किया जायेगा विकसित, डैम का भी जीर्णोद्धार; बजट में प्रस्ताव

rajrappa_mandir.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड विधानसभा में बजट पेश कर दिया है। इस सरकार के पहले बजट  में 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट पेश किया है। इस बजट में पर्यटन स्थलों के विकास पर भी ध्यान दिया गया है। बता दें रामगढ़ जिला के रजरप्पा मंदिर कॉम्प्लेक्स का पर्यटकीय विकास कराया जायेगा। साथ ही प्रमुख जलाशयों का भी विकास होगा ताकि झारखंड के पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इसी बाबत तिलैया डैम, चाण्डिल डैम, मंडल डैम, तेनुघाट डैम आदि का पर्यटकीय विकास कराया जायेगा। साथ ही खनन पर्यटन विकसित करने की कार्रवाई की जा रही है।

Tags - abua budget jharkhand budget radhakrishna kishore jharkhand budget session jharkhand khabar rajrappa mandir tourism of jharkhand jharkhand news