logo

राज्यसभा सांसद महुआ माजी की माता का निधन, कल निकाली जाएगी अंतिम यात्रा

083.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राज्यसभा सांसद महुआ माजी की माता का दिनांक 27 फरवरी को हो गया। वह रांची के आर्किड अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जाता है कि लंबे समय से बीमार थी और अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा था। दोपहर करीब 3.15 बजे उनका निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कांके रोड पर्ल हाउस, भोला लिट्‌टी के बगल में (ऑपोजिट-कैंब्रियन स्कूल कांके रोड) स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। बताया जा रहा है कि सुबह 11.00 बजे सांसद की माता जी की अंतिम यात्रा निकलेगी। इधर, उनकी माता जी के निधन की खबर सुनकर उनके शुभचिंतकों ने शोक जताया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT