logo

राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बड़बील-रांची फास्ट मेमू ट्रेन चलाने की अपील

pradeep_verma4.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर झारखंड और ओडिशा के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन का अतिशीघ्र परिचालन आरंभ करने का आग्रह किया है। उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा, "झारखंड के बड़ा जामदा, गुआ, नोवामुंडी, डोंगवापोसी, झीकपानी, चाईबासा, राज-खरसावां तथा बड़बील (ओडिशा–क्योंझर जिला) के कोल्हान क्षेत्र से आयरन-ओर तथा बॉक्साइट की माल ढुलाई से चक्रधरपुर रेल मंडल वर्षों से भारतीय रेलवे को सर्वाधिक राजस्व प्रदान करनेवाला क्षेत्र रहा है। बावजूद इसके, इस क्षेत्र की एक बड़ी जनसंख्या रेल आवागमन की पर्याप्त सुविधा से वंचित है। सड़क मार्ग से सफर करने पर क्षेत्र की ग्रामीण जनता को किराए के रूप में अधिक खर्च का वहन भी करना पड़ता है।"
उन्होंने आगे कहा, "कोल्हान क्षेत्र के लिए रांची से सीधी रेल सेवा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। आवश्यक है कि बड़बील से रांची फास्ट मेमू ट्रेन के संचालन के लिए शीघ्र रैक आवंटन कर ट्रेन परिचालन प्रारंभ किया जाए। इससे बड़ी संख्या में यात्री लाभान्वित होंगे।"



 

Tags - latest Jharkhand News Jharkhand Updates latest Jharkhand News jharkhand Updates Jharkhand latest news latest Pradeep verma News pradeep Verma News updates pradeep verma Demanded For badbil ranchi train latest Jharkhand Updates latest Jharkhand ne