logo

राम टहल चौधरी को दिया जाए टिकट नहीं तो BJP को मिल जाएगा वॉकओवर, कांग्रेस के इस नेता ने किया बड़ा दावा

VIKRAM_JAISWAL1.jpg

राम टहल चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें आते ही कांग्रेस नेता आदित्य विक्रम जायसवाल ने आलाकमान को टैग करते हुए एक्स पर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से कांग्रेस झारखंड, राहुल गांधी और झारखंड प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर को टैग करते हुए लिखा कि राम टहल चौधरी को टिकट दिया जाए। क्योंकि तभी BJP को कड़ी टक्कर दी जा सकती है, अन्यथा ये BJP को वॉकओवर देने जैसा होगा।


बता दें पूर्व सांसद राम टहल चौधरी कांग्रेस में शामिल होना चाह रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर से मुलाकात भी की। लेकिन अब तक रांची सीट को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। दरअसल रांची सीट पर कई नेताओं की दावेदारी के कारण इस सीट पर निर्णय नहीं लिया जा सका है। 

रांची लोकसभा सीट पर इन लोगों की दावेदारी

कांग्रेस से सुबोधकांत सहाय

कांग्रेस नेता के एन त्रीपाठी

कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता

 पूर्व सांसद राम टहल चौधरी 

 

Tags - JHARKHAND CONGRESS JHARKHAND NEWSRANCHI LOKSABHA CANDIDATECONGRESS CANDIDATEINDIA ALLIANCE