logo

रामदास सोरेन के छोटे भाई का निधन, मंत्री ने साझा की पीड़ा 

RAM_SOREN.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के भाई राम सोरेन का आज निधन हो गया है। इसकी जानकारी मंत्री रामदास सोरेन ने दी है। उन्होंने बताया कि रांची के रिम्स में इलाजरत मेरे छोटे भाई का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर कहा, ''आज झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में इलाजरत मेरे छोटे भाई राम सोरेन का आकस्मिक निधन हो गया। जीवन के हर सुख-दुःख में साथ निभाने वाले प्रिय भाई का यूं अचानक चले जाना असहनीय पीड़ा देता है। उनका स्नेह, मार्गदर्शन और संगति हमेशा याद आएगी। परिवार के लिए यह अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार व हम सभी को यह गहन दुःख सहने की शक्ति दें। उनकी यादें हमारे हृदय में सदा जीवित रहेंगी।''


 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Hindi News Ramdas Soren younger brother dies