logo

झारखंड की खट्टी-मीठी यादों को लेकर 17 फरवरी को रमेश बैस महाराष्ट्र के लिए होंगे रवाना

ramesh_bais_with_cm.jpg

द फॉलोअप डेस्क:
झारखंड को नया राज्यपाल मिल चुका है। राज्य की खट्टी मीठी यादों को लेकर रमेश बैस (Ramesh Bais) 17 फरवरी को यहां से रवाना होंगे। इसी के साथ नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) पदभार संभालेंगे। बता दें कि रमेश बैस जुलाई 2021 में राज्य के राज्यपाल बनें थे। इसके साथ ही वह हमेशा सुर्खियों में रहें। अपने कार्यकाल के दौरान सरकार को आईना दिखाने की कोशिश में कई बार राजभवन और राज्य सरकार के बीच टकराहट भी दिखी। बता दें कि रमेश बैस अब महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए है। 

ये भी पढ़ें:- शिव बारात रूट में बदलाव होने पर निशिकांत दुबे भड़के, हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका


हेमंत सोरेन एक अच्छे नेता
झारखंड सरकार ने बुधवार को राज्यपाल रमेश बैस को विदाई दी। अब वे शुक्रवार को महाराष्ट्र चले जाएंगे। इससे पहले राज्यपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कहा-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुझे अच्छे लगते हैं। वे अच्छे नेता हैं, लेकिन राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों के पास विजन और कमिटमेंट की कमी है। इसी कारण विकास गति नहीं पकड़ पा रहा है। अगर सही ढंग से काम हो तो राजस्व भी बढ़ेगा और यह बीमारू राज्य से निकलकर विकासशील राज्य की श्रेणी में खड़ा हो सकता है। लेकिन विकास तो तभी होगा, जब विधि-व्यवस्था ठीक हो। 

   
हेमंत सोरेन ने किया ट्वीट
वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा कि संवैधानिक अभिभावक के रूप में रमेश बैस का मार्गदर्शन राज्य को हमेशा मिलता रहा। महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त होने पर झारखंड की जनता की ओर से आपको अनेक-अनेक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। आपके मार्गदर्शन में महाराष्ट्र आगे बढ़ता रहे यही कामना करता हूँ।


कौन हैं सीपी राधाकृष्णन
झारखंड को नए राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन हैं। उन्हें तमिलनाडु का मोदी कहा जाता है। सीपी राधाकृष्णन ने 16 साल की उम्र मे ही आरएसएस का दामन थाम लिया था। वह तमिलनाडु में भाजपा का एक मजबूत स्तंभ हैं। उन्होंने अपने बलबूते तमिलनाडु में भाजपा को मजबूत बनाया। उनकी बदौलत ही भाजपा तमिलनाडु में जगह बना पाई। सीपी राधाकृष्णन साउथ से भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं।

शिव बारात रूट में बदलाव होने पर निशिकांत दुबे भड़के, हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT