द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ उपचुनाव में यूपीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए
गोड्डा के पूर्व विधायक व झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव 23-24 फरवरी को रामगढ़ जाएंगे। यहां दो दिनों तक अपनी टीम के साथ सघन प्रचार अभियान चलाएंगे। इस संबंध में झारखंड प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता व महासचिव डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि रामगढ़ उपचुनाव में यूपीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। गठबंधन प्रत्याशी के जीत के लिए राजद के सभी नेता कार्यकर्ता तन-मन से रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। गठबंधन की जीत पक्की हो इसी उद्देश्य से प्रदेश के प्रधान महासचिव अपनी टीम के साथ दो दिवसीय भ्रमण में जा रहे है। वे रामगढ़ जिला के दल के सभी साथियों के साथ विचार विमर्श तो करेंगे ही सभी प्रखंडों में जाकर कई कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

पंचायतों के लिए बनाए गए हैं प्रभारी
रामगढ़ में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रदेश राजद का सभी प्रखंडों और पंचायतों के लिए अलग अलग प्रभारी सहित पांच सदस्यीय समिति बनाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव के निर्देशानुसार सभी अपने जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश के पदाधिकारियों से मिलकर जीत सुनिश्चित करने के लिए सहयोगी दलों से समन्वय बनाकर चुनाव प्रचार-प्रसार करेंगे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT