द फॉलोअप डेस्क
होली के अवकाश के बाद आज से एक बार फिर विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। आज रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी ने विधानसभा में शपथ लिया। शपथ ग्रहण के बाद सुनीता चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष को पैर छूकर प्रणाम किया। इसके साथ ही वो सभी विधायकों के पास जाकर मिलीं और प्रणाम किया। गौरतलब है कि 27 फरवरी को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग हुई थी। 2 मार्च को परिणाम आया था। जिसमें आजसू प्रत्याशी के रूप में सुनीता चौधरी ने जीत हासिल की थी। उन्होनें पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को पराजित किया था। बता दें कि सुनीता देवी ने भारी मतों से रामगढ़ विधानसभा का उपचुनाव जीता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT