logo

सीएम हेमंत सोरेन से मिली रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी

cm_sunita.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रामगढ़ की नवनिर्वाचित विधायक सुनीता चौधरी ने मुलाकात की। उन्होंने सीएम से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। साथ ही सीएम ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर मंत्री जोबा मांझी, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक सुदेश महतो एवं विधायक लंबोदर महतो भी उपस्थित थे। बता दें कि सुनीता देवी ने आज झारखंड विधानसभा में शपथ लिया। नवनिर्वाचित विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष को पैर छूकर प्रणाम किया और सभी विधायकों के पास जाकर मिलीं और प्रणाम की।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT