logo

Crime : डॉक्टर को 12 लाख का चूना लगाने वाले 3 गिरफ्तार, सोने की नकली ज्वेलरी दिखाकर करते थे ठगी

a0446847-0052-4dd9-9b88-cf63ffb8e575.jpg

रामगढ़ः
सोने के नकली जेवरात दिखाकर लोगों को ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के तीन सदस्य पुलिस की गिरफ्त में है। दरअसल इस गिरोह ने  3 दिन पहले सीसीएल अस्पताल नईसराय के सीएमओ डॉ अनील कुमार सिंह को ठगी का शिकार बना लिया है। डॉक्टर को नकली सोने के गहने दिखाकर 12 लाख रुपए ठग लिये गये थे। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। 


एक और शख्स को ठगने का प्रयास 
डॉक्टर के बाद ठगों ने इंद्रपाल सिंह सैनी नामक शख्स को अपने जाल में फांसने का प्लान बनाया था। हालांकि, इंद्रपाल सिंह ठगो का मंशा समझ गये थे। उन्होने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी थी। पुलिस ने मौके से एक ठग को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ओरमांझी से एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से सोने के नकली गहने बरामद किये गये हैं।  

यूपी के रहने वाले हैं ठग 
गिरफ्तार सूरज कुमार, प्रदीप और शांति देवी उत्तर प्रदेश के रहने वाले है।  रामगढ़ थानाप्रभारी रोहित महतो ने बताया कि गिरफ्तार ठग इंद्रपाल सिंह सैनी को प्राचीन काल के नकली सिक्के दिखाकर ठगने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इंद्रपाल सिंह की समझदारी के कारण तीनों पकड़े गये हैं।