logo

सिमडेगा : रांची ACB ने कनीय अभियंता को 10 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार 

KANIY.jpg

सिमडेगाः
सिमडेगा के बानो प्रखंड कार्यालय से कनीय अभियंता को घूस लेते गिरफ्तार किया गया है। कनीय अभियंता का नाम रामानंद प्रसाद बताया जा रहा है। अभियंता को 10 हजार घूस लेते पकड़ा गया है। एसीबी रांची की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए रामानंद प्रसाद को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।


रांची लेकर पहुंची टीम 
गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम अभियंता को अपने साथ रांची लेकर चली गई, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि रामानंद प्रसाद ने देव प्रसाद साहू से कूप निर्माण कार्य की राशि निकासी के लिए 10 हजार रूपया घूस मांगा था। जबकि देव प्रसाद साहू घूस नहीं देना चाहते थे। इसके बाद इसकी शिकायत रांची एसीबी की टीम से की गई थी।