logo

दोस्त की पत्नी का रेप कर बनाया वीडियो, फिर दी धमकी; पति का कत्ल करो वरना...

rapenews1.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
राजधानी रांची से सटे रातू इलाके में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। जहां आरोपी ने अपने ही दोस्त की पत्नी के साथ जबरन यौन संबंध बनाई और फिर उसे बलैकमेल करने लगा। दरअसल, जतरू मुंडा नामक युवक के खिलाफ रातू की रहने वाली पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराइ है। पीड़िता के बयान के मुताबिक जतरू पहले उसके साथ जबरन यौन संबंध बनाया फिर उसे उसके पति को जहर देकर मारने की बात कही।

दुष्कर्म के बाद करता था ब्लैकमेल 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जतरू उसके घर हड़िया पीने आया करता था। वह अपना घर-परिवार हड़िया बेचकर चलाती है। 6 महीने पहले भी जतरू हड़िया पीने आया था, पीने के बाद उसने जबरन दुष्कर्म किया। तब उसने गलती मान कर माफ़ी मांग ली थी और ऐसा दुबारा न करने की बात कह कर चला गया। लेकिन फिर 6 महीने बीतने के बाद वह दुबारा हड़िया पीने आया और उसी तरह ज़बरदस्ती यौन संबंध बनाया। इतना नहीं दुष्कर्म के बाद उसने पीड़िता की अश्लील वीडियो और तस्वीरें ले ली। जतरू पीड़िता को बार-बार धमकी देने लगा कि अगर वह अपने पति को जान से नहीं मारेगी तो वह सारी आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल कर देगा। 

दुष्कर्म के बाद आरोपी है फरार 

इधर पीड़िता जतरू के बार-बार ब्लैकमेल से डर गई। इसके बाद उसने घटना की पूरी जानकरी पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि जतरू के फरार होने से पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता के इस मामले पर गांव में पंचायत की बैठक भी हो चुकी है, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। फ़िलहाल पुलिस जतरू को तलाश रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ करेगी। पुलिस ने पीड़िता को आश्वशन दिया है कि अगर जतरू दोषी पाया गया तो उसे सख्त सजा दी जाएगी।