द फॉलोअप डेस्क
रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने आज कांग्रेस भवन, रांची में पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्म गुरुओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर इतिहासकार डॉ. इलियास मजीद ने गुरुजी की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने शिबू सोरेन जी के व्यक्तित्व, उनके संघर्षों और झारखंड राज्य के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर चर्चा की। वक्ताओं ने उन्हें एक दूरदर्शी नेता, गरीबों और आदिवासियों के मसीहा और झारखंड के सच्चे जननायक के रूप में याद किया।
इस श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य रूप से शहजादा अनवर, जिला पर्यवेक्षक, राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष गौ सेवा आयोग, ज्योति सिंह मथारू, उपाध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक आयोग, राजीव रंजन राजू, चंद्र रश्मि पिंगुआ, रमेश पांडे, शहीद अहमद, माधव कच्छप, विनोद सिंह, अमरजीत सरदार, संतोष कुमार, शैलेन्द्र सिंह, सहाबीर लोहरा, नंद किशोर चंदेल, विजय टोप्पो, संजर खान, अख्तर अंसारी, हैदर अंसारी, रिज़वान अंसारी, अब्दुस सलाम, संजय सरैया, ख़रगेश चंद महतो एवं ग्रामीण कमिटी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में इलेक्ट्रॉनिक पर्दे पर राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन आयोग का वोट चोरी का खुलासा से संबंधित वीडियो प्रसारित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रांची जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो ने कहा कि शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका जीवन और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास के लिए उनके देखे गए सपने को पूरा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
