logo

रांची शहर नहीं कर पा रहा है प्रदूषण पर नियंत्रण, धनबाद का प्रदर्शन बेहतर 

POLUTION.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के तीन प्रमुख शहरों रांची, जमशेदपुर और धनबाद में प्रदूषण रोकने को लेकर गंभीर प्रयास नहीं हो रहे हैं। इस बात का पता केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी 'क्लीन एयर सर्वे-2023' रिपोर्ट से चलता है। इस सर्वे रिपोर्ट में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले देश के 47 शहरों की सूची में जमशेदपुर को 42वीं और राजधानी रांची को 38वां रैंक मिला है। दूसरी ओर 19वें रैंक के साथ कोयलानगरी धनबाद बेहतर स्थिति में दिखाई दे रही है।  केंद्र सरकार की ओर से नेशनल एयर कंट्रोल प्रोग्राम के तहत देश में प्रदूषण का स्तर कम करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए देश के प्रमुख 131 शहरों में सर्वे का कार्य इसी वर्ष आरंभ किया गया है।

2026 तक चलेगा सर्वे 

बता दें कि सर्वे का पहला चरण 2022 से आरंभ हुआ है और यह 2026 तक चलेगा। गौरतलब है कि 'नेशनल एयर कंट्रोल प्रोग्राम' के तहत भारत सरकार की ओर से देश के चुने हुए शहरों को विशेष राशि दी जा रही है। यह राशि संबंधित नगर निकाय या नगर निगम के जरिये प्रदूषण स्तर कंट्रोल करने और इसे सुधारने में खर्च की जानी है। कार्य की निगरानी के लिए हर साल सर्वे किया जा रहा है। इसकी वार्षिक रिपोर्ट भी जारी की जा रही है। 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N