logo

खुशखबरी : रांची गोड्डा एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, अगले माह किसी भी दिन शुरू हो सकता है परिचालन

TRAIN1.jpg

रांचीः
अगर आप रांची से गोड्डा तक का सफर तय करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। रेलवे ने रांची गोड्डा एक्सप्रेस के परिचालन को हरी झंडी दे दी है। रांची गोड्डा एक्सप्रेस का परिचालन अप्रैल माह में किसी भी दिन शुरू हो सकता है। यह इंटरसिटी (ट्रेन नं 18620) गोड्डा रेलवे स्टेशन से शाम 4:35 बजे खुलेगी और अहले सुबह 3.55 में रांची पहुंचेगी। बता दें कि इस ट्रेन की मांग गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने रेल मंत्री से की थी। इस ट्रेन के परिचालन से पहले गोड्डा रेलवे स्टेशन पर तीसरा प्लेटफार्म भी बनकर तैयार हो जायेगा। गोड्डा वासियों के लिए यह एक सपने की तरह ही हैं जो जल्द पूरा होने वाला है। 

 

गोड्डावासियों को मिलेगी राहत 
बता दें कि लंबे समय से लोग इस ट्रेन की मांग कर रहे थे। अब जबकि यह ट्रेन चालू हो जाएगी तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। अभी हर दिन गोड्डा से रांची जाने के लिए आठ से 10 बसें चलती हैं। किराया भी 650 रुपये है। ट्रेन में किराया कम होगा। एक और अच्छी खबर यह है कि रेलवे ने रांची से दुमका चलने वाली रांची दुमका एक्सप्रेस गोड्डा तक चलेगी, ऐसा माना जा रहा है रामनावमी के दिन इसका विस्तार गोड्डा तक होगा। आपको बता दें कि रांची से दुमका तक ट्रेन पहले की तरह ही चलेगी।