logo

सफलता : कुख्यात शराब माफिया गणेश गोराई गिरफ्तार, स्पेशल टीम ने दबोचा

arrest10.jpg

रांची:
रांची पुलिस (Ranchi Police) और उत्पाद विभाग की टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। उन्होंने मंगलवार देर रात कुख्यात शराब माफिया गणेश गोराई (Ganesh Gorai) को गिरफ्तार कर लिया है। रांची एसएसपी किशोर कौशल (SSP Kishore Kaushal) ने बताया कि उन्हें गुप्त जानकारी मिली थी कि गणेश रांची आया हुआ है। जिसके बाद उन्होंने एक स्पेशल टीम का गठन कर कर उसे गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। एसएसपी ने बताया कि पिछले कई महीनों से पुलिस उसकी तलाश में थी।