logo

रांची यातायात पुलिस ने किया 596 प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर पर चलाया रोड रोलर

press3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

ध्वनि प्रदूषण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रांची पुलिस ने 596 प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर पर आज रोड रोलकर चला कर उसे नष्ट किया है। पुलिस ने प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर पर चलते हुए रोड रोलर की तस्वीर भी जारी की है। इसमें दिख रहा है कि कैसे इसे नष्ट किया जा रहा है। आम लोग भी इसे देख रहे हैं। रांची पुलिस ने आम लोगों से प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर नहीं लगाने की सलाह भी दी है। चेताया भी है कि अगर वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यहां मालूम हो कि झारखंड उच्च न्यायालय ने ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम के लिए अवैध ढंग से लगाए गए प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। इस आदेश के आलोक में रांची पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उसी अभियान के क्रम में 596 प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर पकड़ा गया था। रांची पुलिस का कहना है कि प्रेशर हॉर्न एवं मोडिफाइड साइलेंसर से बीमार, वृद्ध एवं छोटे बच्चों के अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों को हानि होती है।

Tags - Jharkhand Ranchi Traffic Police Pressure Horn Modified Silencer High Court Noise Pollution