logo

जरूरी सूचना : रांची से देवघर के लिए विमान सेवा 17 फरवरी से होगी शुरू, जानें टाइम टेबल और किराया

इंडिगो.jpg

रांची:
रांची से देवघर के लिए विमान सेवा 17 फरवरी से शुरू होगी। इसको लेकर टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार डीजीसीए रांची से देवघर के लिए नियमित हवाई सेवा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इंडिगो एयरलाइंस द्वारा रांची से देवघर के लिए विमान सेवा शुरू किया जाएगा। राज्य से देवघर का सफर करीब 1 घंटे में पूरा कर पाएंगे।


कितना होगा किराया
जारी शेड्यूल के अनुसार रांची से देवघर के लिए विमान संख्या 6ई-7965 दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरेगी और देवघर शाम 4:15 बजे पहुंचेगी। वहीं, देवघर से विमान संख्या 6ई - 7964 शाम 4:45 बजे उड़ान भरेगी और रांची 5:45 बजे पहुंचेगी। एयरलाइंस के अधिकारियों के अनुसार शुरुआती दौर में विमान से रांची और देवघर का किराया 2,050 निर्धारित किया गया है। अधिकारियों ने बताया ने विमान सेवा 31 नवंबर से शुरू होनी वाली थी लेकिन बुकिंग नहीं होने के कारण देरी हुई। बता दें कि फिलहाल देवघर से दिल्ली और कोलकाता के लिए ही विमान सेवाएं उपलब्ध थी जिसमें अब रांची भी जुड़ जाएगी।