logo

अयोध्या के तर्ज पर रांची के समृद्धि पार्क में मनाई गई दिवाली, 7121 दीया प्रज्वलित कर बनाया नया कीर्तिमान

jai_shree_ram.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिवाली के अवसर पर रांची के समृद्धि पार्क सोसाइटी में अयोध्या के तर्ज पर 7121 दीया प्रज्वलित कर पूरे झारखंड में नया कीर्तिमान बनाया। दीवाली की संध्या पर  सोसाइटी के करीब 100 की संख्या  में लोगों ने जय श्री राम लिखा, जिसमे 7121 दीयों का प्रयोग किया गया। दीयों को जय श्री राम का रूप देने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं  और बच्चे दिन के दोपहर से ही लगे हुए थे। सबसे खास बात यह है कि इन दीयों को प्रज्वलित करने के लिए  प्रदूषण रहित तेल का प्रयोग किया गया था। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में आस पास के लोग पहुंचे थे। गौरतलब है कि इस सोसाइटी में भगवान राम का एक भव्य मंदिर हैं, जहां पर हर साल भव्य दिवाली मनाई जाती है। इस साल अयोध्या में मनाई जाने वाली महा दीपोत्सव की तरह यहां भी मानने का फैसला लिया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N