logo

अच्छी खबर : रंजन चौधरी को समाजसेवा के लिए मुंबई में मिला बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड

award.jpg

हजारीबाग:
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को मुंबई में बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड (Birsa Munda Ratna Award) से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें स्वास्थ्य के क्षेत्र में जरूरतमंदों के सहयोग में सदैव तत्पर रहने के लिए दिया गया है। यह सम्मान उन्हें मुंबई में प्रवासियों के हित में कार्यक्रम संस्था झारखंडी एकता संघ, मुंबई के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मिला। रंजन चौधरी (Ranjan Chaudhary) को झारखंड के सर्वश्रेष्ठ विधायक विनोद सिंह और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के हाथों संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ।


दोगुनी उत्साह और जुनून के साथ करेंगे काम
रंजन चौधरी ने सम्मानित होने के बाद कहा कि यह सम्मान हमारे लिए  अमूल्य है और प्रोत्साहन का काम करेगा। हम दोगुनी उत्साह और जुनून के साथ सेवा कार्यों में आगे भी तत्पर रहेंगे। इस सम्मान के लिए देश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले कुल 14 रत्नों का चयन संस्था द्वारा किया गया था। जिसमें 31 वर्षीय युवा रंजन चौधरी भी शामिल हैं।

हर परिस्थिति पर जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर
हजारीबाग में  समाजसेवा के क्षेत्र में रंजन चौधरी की एक अलग पहचान है। विधायक मनीष जायसवाल के साथ रहकर जहां सिद्दत से अपने कामों को करते हैं वहीं आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज़रूरतमंद लोगों के मदद को 24 घंटे सातों दिन निर्बाध रूप से सेवा में रहते हैं। चाहे कितनी भी ठंड हो, झमाझम बारिश हो रही हो, प्रचंड धूप हो या तेज़ आंधी- तूफान हो वो जरूरतमंद मरीजों या उनके परिजनों के एक कॉल पर उनके मदद को कूद पड़ते हैं। कोई सड़क दुर्घटना की सूचना मिले या किसी को आपातकालीन स्थिति में खून की जरूरत पड़े हर परिस्थिति में वे हरसंभव मदद को तैयार रहते हैं। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान भी इन्होंने विपरीत परिस्थितियों से जूझते हुए भी जन- जरूरतों के लिए अपना पूरा समय खफा दिया। खुद कोरोना संक्रमित होने और अस्पताल में इलाजरत होने के बाबजूद इन्होंने कितने लोगों की जान बचाई।


2010 से विधायक मनीष जायसवाल से जुड़े
रंजन चौधरी मूल रूप से बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत सिमुलिया के रहने वाले हैं। वे एक युवा समाजसेवा,  युवा पत्रकार, युवा पर्यावरणविद्ध भी हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई हजारीबाग से ही की है। इन्होंने isc और BSc (जन्तु विज्ञान) अन्नदा कॉलेज से और MSc (जन्तु विज्ञान) से नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से की है। साल 2010 से विधायक मनीष जायसवाल के साथ बतौर मीडिया प्रतिनिधि समाज में अपनी सेवा प्रदान कर रहें हैं।इन्होंने कई एनजीओ और अखबारों के साथ जुड़कर पर्यावरण, वाइल्ड लाइफ और लेखन कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है ।