logo

NDA का हिस्सा है राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, चुनाव में निभाएंगे अहम भूमिका- राजकुमार राज 

RAJ.jpeg

रांची 

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए का हिस्सा है। झारखंड में एनडीए को विजय दिलाने के लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड इकाई एनडीए के पक्ष में प्रचार प्रसार करेगी। साथ ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार बनने वाली सरकार में सहयोगी रहेगी। राज ने कहा कि अपेक्षा के अनुरूप सीट बंटवारे में स्थान नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में निराशा जरूर है लेकिन गुस्सा में जहर नहीं खाना है। हर कीमत पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को झारखंड की 14 में से 14 सीटों पर विजय दिलाना है। 


लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारियों की घोषणा हो चुकी है 

राज ने आगे कहा है की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का अधिकृत बयान एनडीए के पक्ष में आ गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने स्थिति स्पष्ट कर दी है कि वह पूरी तरह से एनडीए के साथ हैं। इसलिए तमाम पार्टी के कार्यकर्ता अपने आप को एनडीए का हिस्सा मानकर सभी प्रत्याशियों को जिताने में मदद करें। राज ने कहा कि सभी 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारियों की घोषणा पूर्व में ही कर दी गयी है।  कहा कि पूरे 5 वर्ष एनडीए के पक्ष में प्रचार प्रसार करने के बाद कहीं से कोई कार्यकर्ता एनडीए के विरुद्ध जाने वाला नहीं है। 

इन पदाधिकारियों का किया गया चयन 

राज ने बताया कि प्रदेश स्तर पर प्रकोष्ट का पुनर्गठन करते हुए नितेश कुमार सिन्हा को युवा राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, डॉ शीला तिवारी को चिकित्सा सेल का प्रदेश अध्यक्ष, प्रतिमा कुमारी को महिला सेल का प्रदेश अध्यक्ष, आकाश पांडे को छात्र राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, राजकुमार रवानी को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, रामाशीष सिंह को किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष, मोहम्मद आरिफ अंसारी को अल्पसंख्यक सेल का प्रदेश अध्यक्ष, मिथिलेश पासवान को दलित सेना का प्रदेश अध्यक्ष और रवि पीटर को अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। 


 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - ElectionsRashtriya Lok Janshakti PartyRajkumar RajNDA