logo

रांची : राष्ट्रीय युवा शक्ति ने मनाई भगत सिंह की 115वीं जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद

a4111.jpg

रांची: 

देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की 115वीं जयंती हैं। 28 सितंबर को राष्ट्रीय युवा शक्ति ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह को याद किया। राजधानी रांची के चुटिया स्थित भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं उनके प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं उनकी वीरता व बलिदान को याद किया गया।

भगत सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया
राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि परम देशभक्त, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत मां के अमर वीर सपूत शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन करता हूं। पूरा राष्ट्र देश के रियल हीरो को नमन कर रहा है। जिन्होंने अपनी अल्पायु में अपने शौर्य एवं पराक्रम से जनमानस में स्वाधीनता की अलख जगाने और मां भारती के लिए न्यौछावर आपका जीवन युवाओं में सदैव देशप्रेम की लौ जलाता रहेगा।

महान क्रांतिकारी थे शहीद भगत सिंह
राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय उपाध्यक्ष जेपी यादव ने कहा कि वीर अमर शहीद भगत सिंह एक महान क्रांतिकारी थे वो अक्सर कहा करते थे कि जिंदगी तो सिर्फ अपने कंधों पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो सिर्फ जनाजे उठाए जाते हैं' देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए वह महज तेइस वर्ष की उम्र में ही फांसी के फंदे पर झूल गए थे। 28 सितंबर 1907 को जिला लायलपुर (अब पाकिस्तान में) के गांव बावली में जन्मे शहीदे आजम भगत सिंह की आज 115वीं जयंती है। 

अपने क्रांतिकारी विचारों और कदमों से अंग्रेजी हकूमत की जड़े हिला देने वाले भगत सिंह कहते थे, 'बम और पिस्तौल से क्रांति नहीं आती, क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है।

कार्यक्रम में कई लोगों ने की शिरकत
आज के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम जयंती महोत्सव दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, विजय साहू, केंद्रीय उपाध्यक्ष जे पी यादव, सरदार रिक्की सिंह, विक्की लिंडा,गोल्डी साहू, अमन, विक्की कच्छप,नकुल नायक, अनीश राज साहू, आशीष साहू, पुरुषोत्तम भंडारी, कुंदन कुमार शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।