logo

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने नवरात्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाने का लिया संकल्प

jkgoari.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राष्ट्रीय युवा शक्ति की आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी नवरात्र के दौरान नशे के खिलाफ एक अभियान चलाने का संकल्प लिया गया। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि नवरात्र के दौरान लाखों लोग माता के दर्शन करने के लिए रांची की सड़कों पर निकलेंगे, लेकिन वहीं रांची शहर नशे के चपेट में आ चुका है। खासकर 12 से 25 वर्ष की उम्र के युवा पूरी तरह नशे के आदी हो गए हैं।
राष्ट्रीय युवा शक्ति ने निर्णय लिया है कि नवरात्र के दौरान रात्रि के समय शहर की प्रमुख सड़कों पर तख्ती लेकर घूमते हुए माता के भक्तों से नशे के खिलाफ अपील की जाएगी। संगठन के सदस्य माता-पिता से अपील करेंगे कि उनके बच्चे चरस, अफीम, ब्राउन शुगर और इंजेक्शन जैसे नशीले पदार्थों के जाल में न फंसे।
राष्ट्रीय युवा शक्ति के सदस्य ने कहा, "पुत्र को पाने के लिए माता-पिता मंदिरों में माथा टेकते हैं, लेकिन वहीं उनका पुत्र नशे की गिरफ्त में है। हम सभी को मिलकर संकल्प लेना चाहिए कि इस नवरात्र में हम हर नौजवान को नशे से बचाने का प्रयास करेंगे।" इस बैठक में मुख्य रूप से शैलेश नंद तिवारी, वीरेंद्र गोप, उमेश साहू, सोनू गुप्ता, नितेश वर्मा, आर्यन मेहता, रोहित यादव, हिमांशु लाल, अजीत गुप्ता, अनुराग तिर्की और मन्नू चौधरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।



 

Tags - jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand Updates in hindi jharkhand Updates In Hindi ranchI news ranchI updates latest RanchI news ranchI news updates