रांची:
झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Jharkhand State Pollution Control Board) ने आज झारखंड स्टार रेटिंग प्रोग्राम (Jharkhand Star Rating Program) की वेबसाइट को लॉन्च किया। इसका मुख्य उद्देशय राज्य में औद्योगिक प्रदूषण की जानकारी नागरिकों तक आसान तरीक़े से पहुंचाने की है। इस दौरान बोर्ड के अध्यक्ष शशिकर सामंत (Shashikar Samant) मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन होटल बीएनआर चाणक्य (Hotel BNR Chanakya) में किया गया। यहां शशिकर सामंत ने कहा कि राज्य में वायु प्रदूषण में सुधार करने और अपने नागरिकों को स्वच्छ वायु देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस वेबसाईट के माध्यम से उद्योगों के PM (Patricular Matter) उत्सर्जन का पता लगाने में मदद मिलेगी। जिससे हम पता लगा सकेंगे कि वातावरण में वायु प्रदूषण का स्तर क्या हैं।

SPM उत्सर्जन के आधार पर देगा रेटिंग
यह प्रोग्राम झारखंड के कई उद्योगों को उनके SPM उत्सर्जन के आधार पर 1 से 5 स्टार का रेटिंग देगा। सबसे अधिक प्रदूषण करने वाले उद्योगों को वन स्टार और सबसे कम प्रदूषण करने वाले उद्योगों को फाइव स्टार रेटिंग दिया जाएगा। एपिक इंडिया के कार्यकारी निदेशक सिद्धार्थ वर्मानी ने कहा स्टार-रेटिंग डेटा स्वच्छ हवा की मांग को पूरा करने में मदद करेगा।

नई वेबसाइट एक बड़ा कदम
सदस्य सचिव वाई.के. दास ने कहा यह नई वेबसाइट एक बड़ा कदम है।प्रदूषण कम करने के लिए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एपिक इंडिया के साथ साझेदारी कर नागरिकों तक प्रदूषण की जानकारी पहुँचने के लिए झारखंड स्टार रेटिंग प्रोग्राम को लॉन्च किया है।