logo

शर्मनाक : रातू थाना पुलिस को भटकती मिली बच्ची, शरीर पर चोट के निशान बता रहे क्रूरता की दास्तां

ranchi_news.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में एक बार फिर बाल श्रम का मामला सामने आया है। रातू थाना इलाके से पुलिस को एक लावारिस बच्ची भटकती हुई मिली। बच्ची की उम्र काफी कम है। वह काफी डरी और सहमी है। उसकी हालत देखकर यह कहा जा सकता है कि उसके साथ क्रूरता की हर हद को पार दिया गया है। बच्ची के साथ काफी मारपीट की गई है। उसके शरीर को चोट के कई गहरे निशान है। फिलहाल पुलिस ने बच्ची को सुरक्षा में लेकर चाइल्ड वेलफेयर कमिटी को सौंप दिया है। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने बच्ची को अपने आश्रय गृह भेज दिया है। जहां पर बच्चे का ख्याल रखा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


बिहार के पटना जिला के रहने वाली है बच्ची
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के रांची जिला के चेयरमैन अजय कुमार शाह बताते हैं कि मंगलवार की देर शाम बच्ची रातू थाना के पुलिस को भटकती मिली। बच्ची के शरीर पर काफी चोट है। बच्चे की उम्र भी बहुत कम है। अजय कुमार साहू ने बताया कि बच्चे की हालत देखने के बाद ही अनुमान लगाया जा सकता है कि उसके साथ मारपीट की गई है। पीड़ित बच्ची के बयान के अनुसार वह बिहार के पटना जिला के रहने वाली है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बच्ची किसके घर में काम करती थी।


केस दर्ज
उन्होंने आगे बताया कि ऐसी स्थिति में बच्ची को पहले स्वास्थ्य लाभ देकर ठीक किया जाएगा। उसके बाद उसके द्वारा दिए गए बयान के अनुसार पुलिस की मदद से खोजबीन की जाएगी कि आखिर बच्ची की ऐसी हालत का जिम्मेदार कौन है। बच्चे अभी बहुत डरी और सहमी हुई है। बच्ची के शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोट के निशान है। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी ने रातू थाना पुलिस में केस दर्ज करा दिया है। साथ ही मामले पर चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। बच्ची के साथ इस तरह का व्यवहार करने वाले शख्स पर कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT