द फॉलोअप डेस्क
राज्य सरकार ने रवि रंजन मिश्रा को झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि रंजन वर्तमान में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित थे। उनका स्थानांतरित करते हुए उन्हें अगले आदेश तक जेपीएससी के सचिव के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT