logo

रविशंकर प्रसाद का CM नीतीश पर तंज, कहा- बिहार तो संभाल नहीं रहा,देश संभालने की बात करते हैं

ravishankar_prasad.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में सियासी घमासान जारी है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है। रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि नीतीश कुमार से बिहार तो संभाल नहीं रहा और वो देश संभालने की बात कर रहे है। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने का सपना कभी पूरा होगा। इसका जवाब उन्हें खुद जनता देगी क्योंकि देश की जनता को पीएम मोदी और उनकी लीडरशीप पर भरोसा है। बता दें कि उक्त बातें रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार के 100 वोट पर भाजपा को सिमटा देंगे वाली बात कर कहीं है।


नीतीश तो अभी तक अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता भी नहीं बना पाए
रविशंकर प्रसाद ने न्यूज एजेंसी से कहा- बिहार के CM नीतीश कुमार को क्या हो गया है? वे बिहार को संभालने में सक्षम नहीं हैं। राज्य संकट में है। उनकी पार्टी में अराजकता है। कांग्रेस उन्हें भाव नहीं दे रही है, इसके बाद भी वे लालू के चक्कर में फंस गए हैं और रात में सपने देखने लगे है। नीतीश कुमार हों या कोई और, उन्हें यह पता होना चाहिए कि PM मोदी की लीडरशिप में देश ने बहुत तरक्की की है।  जबकि नीतीश तो अभी तक अपनी राजनीतिक विश्वसनीयता भी नहीं बना पाए हैं।


अगर कांग्रेस चाहेगी तो भाजपा 100 सीटों के अंदर सिमट कर रह जाएगी
बता दें कि पटना में शनिवार को CPI-ML के अधिवेशन में नीतीश ने कहा था- अब कांग्रेस को निर्णय लेना होगा कि 2024 में क्या रणनीति होनी चाहिए और विपक्षी एकता को किस तरह से मजबूत करना चाहिए। यदि कांग्रेस इस बात पर तैयार हो जाए तो 2024 में भाजपा 100 सीटों के अंदर सिमट कर रह जाएगी। नीतीश की सलाह पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने जवाब दिया था। उन्होंने कहा- नीतीश कुमार जी जो आप सोचते हैं, वो कांग्रेस भी सोचती है। बस बात इतनी सी है कि पहले आई लव यू कौन कहेगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT