logo

रांची : रेबिका पहाड़िया का सिर परिजनों को सौंपा गया, किया गया दफन

rebika_head.jpg

साहिबगंज:

साहिबगंज के बोरिओ बाजार के पास एक तालाब से पिछले दिनों रेबिका का सिर बरामद किया गया था। रेबिका पहाड़िया की बहन शीला पहाड़िया ने कान की बाली से पहचान कर दावा किया था कि यह उसकी बहन का सिर है। जिसके बाद पुलिस ने खोपड़ी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। ताजा अपडेट के अनुसार पुलिस ने बरामद शव का पोस्टमार्टम कराया और अब उसे रेबिका के परिजनों को सौंप दिया गया है। सिर देख कर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने सिर को भी दफना दिया है।


कब्र में दफनाया गया सिर
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा था लेकिन सदर अस्पताल के डॉक्टर ने पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। जिसके बाद दुमका फूलो झानो मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमार्टम होने के बाद एसआई मांझी मेलगाड़ी ने रेबिता पहाड़िया के सिर के अवशेष उनके परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों ने उसे कब्र में दफना दिया। 


17 दिसंबर को हुआ था हत्याकांड का खुलासा
31 दिसंबर को रेबिका का सिर उस समय मिला था जब मछुआरे ने मछली पकड़ने के लिए तलाब में जाल डाला था। मछुआरे के जाल में एक मानव सिर आ फंसा। मछुआरों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। बता दें कि 17 दिसंबर को आंगनबाड़ी केंद्र के समीप मानव अंग मिलने के बाद इस हत्याकांड का खुलासा हुआ था। पुलिस छानबीन में 18 दिसंबर को बोरियों बाजार स्थित तालाब से लगभग 300 मीटर की दूरी पर रेविका पहाड़िया के शव के टुकड़े-टुकड़े में मिला था। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में शामिल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एक दो और आरोपी हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।