logo

JPSC-JSSC परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर कल डिजिटल अभियान चलाएगा रिफॉर्म मंच

X2.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची
JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की CBI जांच की मांग को लेकर JPSC JSSC Reform Manch 30 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर व्यापक डिजिटल अभियान चलाएगा। मंच का उद्देश्य छात्रों और अभ्यर्थियों की मांग को सरकार तक मजबूती से पहुंचाने के साथ-साथ न्यायालय के समक्ष भी उनका पक्ष रखने की दिशा में पहल करना है।

मंच की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े मामलों को लेकर अभ्यर्थियों के बीच कई सवाल और असंतोष हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष और विश्वसनीय जांच आवश्यक है, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके और परीक्षा व्यवस्था को लेकर अभ्यर्थियों का विश्वास कायम हो।

#cbiforjpscjssc हैशटैग के माध्यम से CBI जांच की मांग
डिजिटल अभियान के दौरान बड़ी संख्या में छात्र और अभ्यर्थी #cbiforjpscjssc हैशटैग के माध्यम से CBI जांच की मांग उठाएंगे। मंच ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खिलाफ अभियान चलाना नहीं, बल्कि पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था, निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया और अभ्यर्थियों के अधिकारों की मांग को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आगे बढ़ाना है। रिफार्म मंच ने कहा कि छात्रों की मांग को सरकार के समक्ष रखने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में भी अपना पक्ष मजबूती से रखा जाएगा। 

Tags - JPSC JSSC CBI Inquiry Reform Manch Digital Campaign