दुमका:
दुमका में एक बार फिर पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जलाने की कोशिश (Trying to burn the girl alive by pouring petrol) की गई है। इस घटना में युवती बुरी तरह जल गई है। मामला जरमुंडी थाना के भालकी गांव (Bhalki village of Jarmundi police station) का है। यहां रहने वाली मारुति कुमारी (maruti kumari) को उसके शादीशुदा प्रेमी राजेश राउत (Rajesh Raut) ने बीती रात पेट्रोल डालकर जला दिया। गंभीर स्थिति में लड़की को फूलों झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (Phool Jhano Medical College Hospital) में भर्ती कराया गया जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे रिम्स (RIIMS) रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही SDOP,DSP,थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए है।

2019 में हुई थी दोस्ती
मिली जानकारी के अनुसार मारुति कुमारी और राजेश राउत 2019 से दोस्त थे। साल 2022 के फरवरी में राजेश की शादी हो गई। उसके बाद मारुती के घरवालों भी उसकी शादी के लिए वर की तलाश कर रहे थे। लेकिन राजेश का कहना था कि मैं तुमसे शादी करूंगा अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा। इसी क्रम में बीती रात यह घटना घटी राजेश, मारुति के घर में दरवाजा तोड़कर प्रवेश कर गया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बता दें कि राजेश रामगढ़ थानाक्षेत्र के महेशपुर गांव का रहने वाला है।
आरोपी राजेश राउत गिरफ्तार
मामले की छानबीन कर रही जरमुंडी एसडीपीओ शिवेन्द्र ने बताया कि आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा पीड़िता का बेहतर इलाज के लिए एक लाख रुपया उपलब्ध कराया गया। वहीं, झुलसी युवती को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेजा गया है।

23 अगस्त को दुमका की अंकिता पर पेट्रोल छिड़क कर गया था जलाया
बता दें कि बीते 23 अगस्त को भी दुमका शहर में 16 साल की छात्रा के साथ यह घटना घटी थी। दरअसल, अंकिता नाम की लड़की के शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर जलाने की कोशिश की गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत भी हो गई थी। अभी यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि फिर से यह घटना शहर में घटी है।