द फॉलोअप डेस्क
खलारी प्रखंड स्थित मोनेट डेनियल कोल वाशरी का डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को निरीक्षण किया। दरअसल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) प्रिंसिपल बेंच नई दिल्ली के आदेश के अनुपालन में पर्यावरण प्रदूषण को लेकर डीसी निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान राजीव रंजन (अपर निदेशक, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड), (क्षेत्रीय कार्यालय) वैज्ञानिक तौफीक आलम, गोपाल कुमार, क्षेत्रीय पदाधिकारी, झारखंड स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के प्रतिनिधि, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

नदी प्रदूषित न हो, बड़े पैमाने पर करें पौधरोपण
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल प्रिंसिपल बेंच, नई दिल्ली के आदेश पर एक कमेटी बनाई गई थी। जिसमें पिछले निरीक्षण के दौरान पर्यावरण प्रदूषण को लेकर निर्देश दिए गए थे। वहीं, आज कमेटि के दिए गए निर्देशों के अनुपालन को लेकर निरीक्षण किया गया। डीसी ने निरीक्षण क्रम में पर्यावरण प्रदूषण को लेकर और सुधार करने का निर्देश कंपनी के जेनरल मैनेजर और संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि आसपास के लोगों को प्रदूषण से समस्या नहीं होनी चाहिए। पास में बहने वाली नदी प्रदूषित ना हो इसकी भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जाए। एनजीटी के आदेश का पूर्णतः पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT