logo

नीति आयोग की बैठक से लौटकर बोले सीएम, झारखंड के परिपेक्ष्य में हमने रखी हैं अपनी बातें

1761.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की 8वीं बैठक में हिस्सा लेकर रविवार की शाम सीएम हेमंत सोरेन वापस रांची लौट आए। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि राज्य का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। इसलिए राज्य को भी गांव पर ध्यान रखना होगा। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि गांव के विकास से ही राज्य का विकास होगा। झारखंड के परिपेक्ष्य में हमने अपनी बातें रखी हैं। जरूरत पड़ने पर और भी ज्यादा मजबूती से अपनी बातों को रखेंगे। पत्रकारों के द्वारा संसद भवन के उद्घाटन पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि दिल्ली में पहलवानों के साथ क्या हुआ यह भी पूछा जाना चाहिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N