logo

गुमला में विद्युत योजनाओं की समीक्षा बैठक, फरवरी 2026 तक सभी गांवों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य

w24qb7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले में विद्युत आपूर्ति को मजबूत और व्यवस्थित बनाने के लिए सोमवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विद्युत विभाग के अंतर्गत चल रही विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत मुख्यमंत्री उज्ज्वल झारखंड योजना में 271 ग्राम/टोला का विद्युतीकरण किया जाना है। अब तक 23 ग्राम/टोला में कार्य पूरा हो चुका है। बाकी कार्यों के लिए सितंबर में 40, अक्टूबर में 40 और नवंबर में 40 ग्राम/टोला का विद्युतीकरण करने का निर्देश दिया गया है। सभी कार्यों को फरवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस योजना के तहत करीब 8,000 घरों को बिजली से जोड़ा जाना है। प्रधानमंत्री जन मन योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में 2407 घरों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य है। अब तक 854 घरों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है। इस योजना के तहत खासकर पीवीटीजी (PVTG) परिवारों और क्षेत्रों में तेजी से काम किया जा रहा है ताकि आदिवासी परिवारों को भी नियमित और भरोसेमंद बिजली मिल सके।
उपायुक्त ने बैठक में यह स्पष्ट किया कि सितंबर में 20, अक्टूबर में 30 और नवंबर में बाकी बचे 116 ग्राम/टोला का काम हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी कार्यान्वयन एजेंसियों को समय पर काम पूरा करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने का सख्त निर्देश दिया।



 

Tags - Jharkhand News jharkhand News Updates latest Gumla News Gumla News updates Gumla updates latest Gumla news Gumla News in hindi Gumla news In Hindi Gumla news in hindi