द फॉलोअप डेस्क
रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिलास्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में समिति द्वारा सामान्य एवं चौकीदार से संबंधित कुल 15 अभ्यावेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई। इनमें सामान्य के 14 और चौकीदार से संबंधित 01 अभ्यावेदन थे। सामान्य अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद समिति ने 14 में से 10 अभ्यावेदनों को स्वीकृत किया। जबकि 02 अभ्यावेदन को अस्वीकृत किया गया। समिति द्वारा सामान्य के 02 अभ्यावेदन पर आवश्यक दस्तावेज के साथ अगली बैठक में रखने का निर्णय लिया गया।चौकीदार से संबंधित एक मामले पर विचार विमर्श करते हुए समिति ने स्वीकृति प्रदान की।इस बैठक में समाहर्त्ता रांची, प्रभारी जिला स्थापना उप समाहर्त्ता, प्रभारी उप समाहर्त्ता सामान्य शाखा, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, रांची एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT