रांची:
रांची जिला में जन वितरण प्रणाली की ओर से चावल दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत तहत लाभुकों को समय खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक माह की 15, 16, 25 और 26 तारीख को चावल दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए लक्षित जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

व्यापक प्रचार-प्रसार का निदेश
डीसी ने कहा कि जागरूकता के अभाव में कई ऐसे लाभुक हैं जो कि समय बीत जाने के बाद खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री जन वितरण प्रणाली दुकान से प्राप्त नहीं कर पाते हैं। ऐसे लाभुकों को जन वितरण प्रणाली दुकानों से समय पर खाद्यान्न प्राप्त हो इसे लेकर डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के लाभुकों को चावल दिवस के संबंध में जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया है।
सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को दिया निर्देश
इसे लेकर रांची डासी राहुल कुमार सिन्हा ने जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी अनुभाजन क्षेत्र रांची और सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को इस संबंध में पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है।