logo

पूर्वी सिंहभूम में सेवा का अधिकार सप्ताह सफल, 30 हजार से अधिक आवेदन निपटे

chgjghkryd.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अंतिम दिन 26 पंचायतों और 4 नगर निकायों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन जमा किए। अभियान के दौरान कुल 30,237 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1,954 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही कर दिया गया, जबकि 16 आवेदन अस्वीकृत किए गए। इस अभियान का उद्देश्य झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत सूचीबद्ध सेवाओं को आम जनता तक समयबद्ध रूप से पहुँचाना था। शिविरों में मुख्य रूप से जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, भूमि मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र, दाखिल-खारिज मामलों का निष्पादन तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। नागरिकों ने इन सेवाओं का व्यापक लाभ उठाया।
अब तक प्राप्त आवेदनों में दिव्यांग पेंशन के 44, विधवा पेंशन के 129, वृद्धा पेंशन के 2,813, जन्म प्रमाण पत्र के 203, आय प्रमाण पत्र के 694, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र के 634, नया राशन कार्ड के 582, जाति प्रमाण पत्र के 842, सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित अन्य सेवाओं के 434, भूमि मापी के 36, मृत्यु प्रमाण पत्र के 102, भूमि धारण प्रमाण पत्र के 34, दाखिल-खारिज वादों के 77 तथा अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं के 23,610 आवेदन शामिल हैं। शिविरों में मिली सेवाओं और त्वरित कार्यवाही से स्थानीय लोगों ने संतोष व्यक्त किया। ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में सेवा उपलब्धता को सरल और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand news updates jharkhand updates latest jharkhand news Jharkhand News in hindi latest jharkhand News Jamshedpur News Updates latest Jamshedpur News Jamshedpur News updates Jamshedpur News Jamshedpur News in Hindi l