logo

धोनी के साथ रांची में पंत ने मनाई दिवाली, साक्षी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, यहां देखें

rishab_diwali.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पूर्व कप्तान और रांची के राजकुमार महेंद्र सिंह धोनी के साथ दिवाली मनाई। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर माही की पत्नी साक्षी ने शेयर की है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर में पंत माही और साक्षी के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में धोनी और पंत ट्रेडिशनल ड्रेस में जहां काफी डैशिंग लग रहे हैं। वहीं साक्षी भी सफेद कुर्ती में बेहद प्यारी दिख रही हैं। वहीं तस्वीरों में माही के परिवारवाले और कुछ करीबी दोस्त भी नजर आ रहे हैं।बता दें कि साक्षी ने जो तस्वीरें शेयर की है,वह धोनी के रांची आवास की है।जानकारी हो कि पंत का पिछले साल दिसंबर में भीषण सड़क हादसा हुआ था। जिस कारण वह फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)