logo

राजद ने किया CJP का समर्थन, केंद्र में सरकार बदलने तक आंदोलन का आह्वान

rjd17.jpg

द फॉलोअप, रांची
राजद ने कॉक्रोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन का समर्थन किया है। राजद के वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा ने कहा है कि अब 1974 के जेपी आंदोलन से भी बड़ा आंदोलन होने वाला है। उन्होंने बताया कि 1974 में गुजरात के एक छात्रावास से आंदोलन शुरू हुआ था। उसकी आँच बिहार और फिर पूरे देश में फैल गयी। अब वही स्थिति है। देश की स्थिति उससे भी बदतर है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हर प्रतियोगी परीक्षा में भ्रष्टाचार हो रहाहै। छात्र आंदोलित हैं। JP आन्दोलन से भी बड़ा आंदोलन होने वाला है। दिल्ली से शुरू हुआ आंदोलन पूरे देश में फैल रहा है। इस सरकार को अब जाना ही होगा।


गौतम सागर राणा ने कहा कि PM पेपर लीक को महा पाप कहा है, लेकिन लोकतंत्र बयान से नहीं लोक लाज से चलता है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा में सुधार की बात होनी चाहिे। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन को कमजोर करने की जगह केंद्र भ्रष्टाचार पर रोक लगाए, दोषी दंडित हों। इस अवसर पर राजद नेता कैलाश यादव ने CJP का हम समर्थन करते हुए कहा कि जब तक यह सरकार नहीं हटती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पीएम निष्ठुर इंसान बन बैठे हैं। अब विपक्ष की एकता से इनकी नींद खुली है।

Tags - Jharkhand RJD CJP Movement JP Gautam Sagar Rana