logo

अगले महीने झारखंड आएंगे तेजस्वी, विशेष समिति की रिपोर्ट लालू यादव को सौंपेंगे : जयप्रकाश यादव

rjd7.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

RJD नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अक्टूबर में झारखंड आएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी झारखंड का दौरा करेंगे। मंगलवार को झारखंड राजद प्रदेश कार्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजद नेता जयप्रकाश नारायण यादव ने बताया कि अगले महीने अक्टूबर में तेजस्वी प्रसाद यादव झारखंड आएंगे। संवाद बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राजद के राष्ट्रीय महासचिव, झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव मौजूद रहे।

टिकट बटवांरे से पहले विशेष समिति की रिपोर्ट लालू और तेजस्वी को सौंपी जाएगी
 जयप्रकाश यादव ने कहा की झारखंड में राजद सम्मानपूर्वक स्थिति में चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं और नेताओं के भावनाओं को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही विशेष समिति की रिपोर्ट सौंपेंगे और स्कूटनी कर दलहित में उचित फैसला लिया जाएगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि संवाद बैठक और सम्मेलन आए दिन सभी जगहों पर निरंतर किया जाएगा। इसे लेकर पार्टी 25 सितम्बर को चतरा और 29 सितम्बर को पलामू में प्रमंडल सम्मेलन करेगी।

जातीय जनगणना कराने से कोई नहीं रोक सकता 
संवाद बैठक में मुख्य अतिथि जयप्रकाश नारायण यादव ने कहा कि देश में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन को कमजोर नही किया जाएगा। संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के विचारों को भाजपा लगातार कुचलने की तैयारी कर रही है जो राजद कभी सफल होने नही देगा। राजद की  मांग है कि देशभर में जातीय जनगणना होना चाहिए। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है की कोई माई का लाल जातीय जनगणना करने से रोक नहीं सकता है। जातीय जनगणना और आरक्षण सीमा बढ़ाने को लेकर राजद झारखंड और बिहार में जनता के साथ धोखा नही कर सकता है इसलिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का सीधा संदेश है की राजद जातीय जनगणना और आरक्षण के मामले में झारखंड और बिहार में सजगता से आवाज बुलंद करे।

Tags - rjd jharkhand tejashwi prasad yadavlalu prasad yadavbihar jharkhand news