logo

आज रांची आयेंगे राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव 

jayprakresh_yadav.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजद के प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव आज रांची आयेंगे। रांची एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को विश्रामपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश प्रभारी शामिल होंगे। यहां वो अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव समेत कई नेता शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारियां जारी है। वहीं पूरे विश्रामपुर को राजद के झंडे से पाट दिया गया है। साथ ही प्रदेश प्रभारी के आगमन को लेकर कार्यरर्ताओं और नेता में काफी उत्साह है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT