logo

रातू रोड फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, रिवर्स में आ रही JCB से टकराई कार

CAR_ACCIDENT.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रातू रोड फ्लाईओवर पर आज पिस्का मोड़ के पास एक सड़क हादसा हो गया। जहाँ एक टाटा हेरियर कार की टक्कर जेसीबी से हो गई। दरअसल कार पंडरा की ओर से आ रही थी और फ्लाईओवर पर सफाई का कार्य चल रहा था। इस दौरान जेसीबी रिवर्स में आने लगा, इसी दौरान कार से जेसीबी की टक्कर हो गई। कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, वहीं कार में सवाल एक महिला का हाथ भी टूट गया।

कार में सवार संजय तिवारी ने बताया कि जेसीबी कोई महिला चला रही थी। वहीं जेसीबी के आगे भी रिवर्स में सफाई कार्य चल रहा था। इस घटना में चंचला तिवारी नामक महिला का हाथ टूट गया। वहीं बाकी सवारियों को हल्की चोट आई है। हादसा इतना भयावह था कि गाड़ी के एयर बैग तक खुल गए।

वहीं घटना के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने फ्लाईओवर पर इस तरह जेसीबी से सफाई कराए जाने पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि व्यस्त फ्लाईओवर पर भारी मशीनों से सफाई कार्य कराना खतरनाक साबित हो सकता है। यदि यातायात को नियंत्रित किए बिना ऐसे काम होते रहे, तो भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएँ आम हो जाएँगी। लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।

Tags - RATU ROAD FLYOVER RANCHI ACCIDENT NEWS JCB COLLIDES CAR RANCHI KHBAR