गिरिडीह:
CCL गिरिडीह (CCL Giridih) के बंद पड़े कोक प्लांट (coke plant) में शुक्रवार देर शाम हादसा हुआ है। यहां लोहा चोरी करने की नीयत से आए चोरों पर छत का एक हिस्सा गिर गया। जिसमें 3 चोर दब गए। मलबे में दबे चोरों को साथियों ने जैसे तैसे बाहर निकाला। खबर है कि उनमें से एक चोर की मौत हो गई है। बाकि दो की इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रबंधन व पुलिस जांच में जुटी है।

छत का एक हिस्सा कमजोर होने के कारण गिरा
शुक्रवार की देर शाम लगभग एक दर्जन की संख्या में लोहा चोर गैस कटर के साथ बंद पड़े कोक प्लांट में पहुंचे। यहां मौजूद लोहा काटने लगे। इसी दौरान छत का एक हिस्सा कमजोर होने के कारण वह गिर गया। जिसमें चोरी करने पहुंचा 3 युवक दब गया। घटना के बाद इलाके में भगदड़ मच गया। चोरी करने पहुंचे युवक बनियाडीह के अग्दोनीखुर्द गांव के रहने वाले है। जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थान की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस
परियोजना प्रदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। चोरों के पकड़ने के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है। बता दें कि बंद पड़े इस कोक प्लांट से चोरी की वारदात की खबरे आती रहती है। पुलिस इस इलाके में सर्च अभियान चलाती है। लेकिन चोर अपनी करतूत से बाज नहीं आते हैं।